प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

RAWE एवं ELP के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक कृषि और उद्यमिता का ज्ञान।

RAWE कार्यक्रम

Rural Agricultural Work Experience

बी.एससी. कृषि के 7वें सेमेस्टर में छात्रों को सीधे गांवों में भेजा जाता है। यहाँ वे किसानों के साथ रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और IGKV द्वारा सुझाई गई उन्नत तकनीकों का प्रसार करते हैं।

  • गाँव का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण (Socio-economic Survey)।
  • कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण।
  • किसानों को आधुनिक कृषि विधियों के प्रति जागरूक करना।

ELP कार्यक्रम

Experiential Learning Programme

"Earn While You Learn" के सिद्धांत पर आधारित यह 8वें सेमेस्टर का कार्यक्रम छात्रों को एग्री-बिजनेस उद्यमी (Entrepreneur) बनाता है। इसमें छात्र खुद उत्पादन करते हैं और उसे बाजार में बेचते हैं।

CARS कुनकुरी में मुख्य ELP मॉड्यूल्स:

  • मशरूम उत्पादन तकनीक (Mushroom Cultivation)
  • जैविक खाद एवं केंचुआ खाद (Vermicompost) निर्माण
  • व्यावसायिक बागवानी एवं नर्सरी प्रबंधन
  • मधुमक्खी पालन (Apiculture)