पारदर्शिता और जवाबदेही

सूचना का अधिकार (RTI)

RTI अधिनियम 2005 के तहत जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया और अधिकारी विवरण।

नामित RTI अधिकारी

जन सूचना अधिकारी (PIO)

डॉ. ए.के. सिन्हा

अधिष्ठाता (Dean), CARS कुनकुरी

प्रथम अपीलीय अधिकारी

कुलसचिव (Registrar)

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय

कृषक नगर, रायपुर (छ.ग.)

आवेदन कैसे करें?

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत कोई भी नागरिक कॉलेज या विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी मांग सकता है। आवेदन पत्र सादे कागज पर हिंदी या अंग्रेजी में लिखा जा सकता है।

  • आवेदन के साथ ₹10/- का आवेदन शुल्क (पोस्टल ऑर्डर/डिमांड ड्राफ्ट के रूप में) "अधिष्ठाता, CARS कुनकुरी" के नाम पर देय होना चाहिए।
  • बीपीएल (BPL) कार्ड धारकों को आवेदन शुल्क से छूट प्राप्त है (प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है)।
  • आवेदन सीधे कॉलेज कार्यालय में जमा किया जा सकता है या पंजीकृत डाक द्वारा भेजा जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

"सूचना का अधिकार अधिनियम देश के नागरिकों को सशक्त बनाने और सरकार के काम में पारदर्शिता लाने के लिए है।"